Site icon Grand Gumber News

बादल के रुख बदलते ही सूरज का प्रचंड गर्मी का प्रहार, अब की बार अप्रैल में पारा 40 पार.

सूर्य के तेवर अब तो काफी तेज हो गए हैं। आसमान से बादलों के छंटते ही प्रचंड गर्मी का अहसास होने लगा है। 10 दिन बाद बुधवार को अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। धूप से बचने लोग छांव की तलाश कर रहे थे, तो वहीं कुछ सड़क किनारे शीतल पेय का आनंद उठाते नजर आए। शहर में दिन और रात के तापमान में वृद्धि का क्रम बना हुआ है।

11 अप्रैल के बाद से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रात में मामूली उतार-चढ़ाव बना हुआ है, किंतु दिन में गर्मी का सिलसिला बना हुआ है। अप्रैल की शुरुआत के साथ तापमान पहले दिन 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइएमडी की ओर से आरेंज अलर्ट भी जारी हुआ। इसमें शाम पांच से सात बजे के बीच वर्षा की चेतावनी दी गई। शहरवासियों का कहना हैं गर्मी से बचाव के लिए प्याऊ खोले जाने चाहिये, पेड़ो का सरंक्षण भी आवश्यक हैं।

Exit mobile version