
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानाबेल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को बधाई देते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने और विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ जरूरी सुविधाएं भी मिलें, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरस्वती साइकिल योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी एवं विद्यालय परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




