Site icon Grand Gumber News

बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री साय सतनाम भवन भिलाई में 50 लाख डोम व जयंती आयोजन को 10 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती एवं गुरु पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु-गद्दी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बाबा गुरु घासीदास के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश पर चलते हुए सभी समाज वर्गों के हित में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को विकास का मूलमंत्र बताते हुए सतनाम भवन में डोम निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा बाबा गुरु घासीदास जयंती आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने समाज से शिक्षा, समानता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Exit mobile version