Site icon Grand Gumber News

बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी सहित कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोमवार को देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 जयंती मनाई गई।इस अवसर पर बिलासपुर के अनेक स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।इसी कड़ी में रवींद्र नाथ टैगोर चौक स्थित पंचशील बुद्ध विहार और रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में आल इंडिया एस सी एस टी एम्पलाइज यूनियन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के द्वारा देश की उन्नति और आजादी के बाद बनाए गए संविधान को याद किया गया।इस मौके पर बाबा भीमराव अंबेडकर की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।वही उपस्थित सदस्यों को बाबा साहब के सामाजिक न्याय के प्रति किए गए कार्यों को याद किया गया।

रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपर महाप्रबंधक विजय साहू मौजूद रहे।इस मौके पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में बाबा साहब के बनाए संविधान और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश प्रगति के पथ पर है।ऐसे में उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना हर्ष की बात है।बाबा साहब की जयंती के अवसर पर बिलासपुर में शाम को भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।

Exit mobile version