Site icon Grand Gumber News

बारिश की वजह हो रहे से सब्जी फसल की बर्बादी से उत्पादक परेशान, बढ़ सकती है सब्जियों के दाम।

एक तरफ जहां बारिश होने की वजह से धान बोने वाले किसानों में खुशी की लहर है। तो वहीं दूसरी तरफ सब्जी बोने वाले किसान की परेशानी बारिश ने बढ़ा दी है। लगातार 3 दिनो से रिमझिम बारिश होने की वजह से सब्जी भाजी प्रभावित हो रही हैं। खेत में लगे भाजी तेज बारिश के प्रभाव से गल जाते हैं। जिसकी वजह से काफी नुकसान हो जाता है। सब्जी उत्पादक कृषक ने बताया कि बारिश के मौसम में भिंडी, बरबटी, लौकी, मूली आदि की फसले लगातार बारिश होने की वजह से खराब हो रही है। इसके साथ ही भाजी तो पूरी तरह खराब हो जाते हैं। इसी वजह से सब्जी उगाने वाले किसानों का बुरा हाल है। बारिश की वजह से सब्जी के दामों में और भी बढ़ोतरी होने की आशंका है। जिससे आम आदमी के जेब पर भी भार बढ़ने की आशंका है।

Exit mobile version