Site icon Grand Gumber News

बारिश ने बिगाड़ी बिलासपुर की व्यवस्था ,जगह-जगह जल भराव सरकंडा में स्थिति खराब…

बिलासपुर -दो दिनों से बिलासपुर में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह ज्यादातर क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई तो वहीं बुधवार देर रात हुई लगातार बारिश ने गुरुवार की सुबह कई क्षेत्रों में आफत ला दी खासतौर पर सरकंडा क्षेत्र में तो सड़के नालिया सभी दरिया के रूप में नजर आई यही वजह रही कि गुरुवार की सुबह सरकंडा क्षेत्र में सड़क पर लगभग एक से डेढ़ फीट तक पानी दरिया के रूप में बहता रहा इसकी वजह से यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई और प्रशासन के द्वारा इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे लोग परेशान होते रहे समस्या को देखते हुए वार्ड क्रमांक 62 के पूर्व पार्षद राजेश शुक्ला और उनकी टीम ने मोर्चा संभाला और व्यवस्था बनाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया लेकिन इस दौरान ना तो नगर निगम और ना ही पुलिस प्रशासन की टीम यहां नज़र आई।

Exit mobile version