38.3 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत, 30 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन, नगर निगम अध्यक्ष समेत जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू हुआ कार्य

नगर निगम के जोन क्रमांक 3 अंतर्गत नर्मदा नगर वार्ड क्रमांक 17 एवं जोन क्रमांक 8 अंतर्गत जोरापारा वार्ड क्रमांक 63 में बारिश के दिनों में होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

दोनों वार्डों में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले निर्माण एवं नाली सुधार कार्यों का आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष विनोद सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष विनोद सोनी ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए नाली निर्माण, जल निकासी और आवश्यक सुधार कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाएगा। वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles