
मछली बीज उत्पादन मे आत्मनिर्भरता न सही लेकिन जिले का विभाग इसकी संख्या लगातार बढ़ा रहा है।अंडों से लेकर उसमे से बीच तैयार करने की कड़ी निगरानी और तकनीक वाला काम पूरी कुशलता से किया जाता है। मछली विभाग ने रायपुर रोड मे भोजपुरी के शासकीय हेचरी मे इस साल रिकॉर्ड 14करोड़ मछली बीज तैयार किया है। यह अब तक का एक सीजन मे सर्वाधिक संख्या है। जिससे दूसरे जिलों के मछली पालकों की मांग कई साल हुए पूरा किया जा रहा है।

प्रोटीन से भरपूर मछली की मांग दूसरे मांसाहार से ज्यादा है। जिले मे बड़ी आपूर्ति निजी क्षेत्र से होती है। लेकिन शासकीय प्रयासों से हर साल इतना उत्पादन कर लिया जाता है जिससे मछली उत्पादक किसानों को कम कीमत पर अच्छी किस्म के मछली के बच्चे वह उपलब्ध कराता है। चाइनीज हार्मोन तकनीक का इस्तेमाल स्वस्थ मादा और नर मछलियों पर किया जाता है जिसके बाद उनसे विशेष माहौल बनाकर करोड़ों अंडे हासिल किया जाता है।




