Site icon Grand Gumber News

बालिकाओं में राष्ट्र प्रेम जगाने, अनुशासन, आत्मरक्षा और संस्कृति का विकास करने शिविर का आयोजन किया गया था जिसका बुधवार को समापन हुआ।

बालिकाओं में राष्ट्र प्रेम जगाने, अनुशासन, आत्मरक्षा और संस्कृति का विकास करने शिविर का आयोजन किया गया, जिसका समापन बुधवार को हो गया। पांच दिवसीय निशुल्क आवासीय शिविर में बालिकाओं को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका प्रदर्शन समापन अवसर पर उन्होंने किया। इस अवसर पर दंडचालन की विभिन्न मुद्रा, योग, प्राणायाम, आत्मरक्षा के लिए कराते कौशल का संतुलित प्रदर्शन किया गया।

5 दिनों तक शाखा का संचालन किया जाता रहा जिसमें शारीरिक, बौद्धिक, कार्यक्रम के जरिए बालिकाओं में राष्ट्र प्रेम आत्मरक्षा और संस्कार के भाव को जगाया गया। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नेहरू नगर के तेजस्विनी कन्या छात्रावास में शिविर का आयोजन किया गया, समापन शिविर में अभिभावक, संघ के पदाधिकारीका, मौजूद रहे।

Exit mobile version