Site icon Grand Gumber News

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कार के सीक्रेट चेंबर से ₹3 करोड़ नकद जब्त क्रेटा कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी रकम, दो गिरफ्तार, आयकर विभाग जांच में शामिल

बालोद पुलिस ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर रायपुर से नागपुर जा रही सफेद क्रेटा कार को ग्राम पड़कीभाठ के पास रोका। जांच में ड्राइवर सीट के नीचे एक गुप्त कक्ष से करीब ₹3 करोड़ नकद बरामद किए गए।वाहन में सवार दो व्यक्तियों अलपेश पटेल गुजरात और अशोक गाड़गे महाराष्ट्र से पूछताछ जारी है।

नकदी की गिनती SBI अधिकारियों की मौजूदगी में नोट गिनने की मशीन से की गई, पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने कार कीमत ₹12 लाख सहित नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।फिलहाल कोतवाली थाना बालोद में बीएनएसएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version