Site icon Grand Gumber News

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, इस महीने बिल में 1.44% की कमी, बेहतर ऊर्जा प्रबंधन से लगातार दूसरे महीने सस्ता हुआ बिजली बिल…

बिलासपुर :- बिलासपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। इस महीने के बिजली बिल में कुछ हद तक राहत मिलेगी। राज्य के 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को इस बार बिजली बिल कम चुकाना पड़ेगा।प्रदेश में लगातार दूसरे महीने बिजली बिल में राहत का सिलसिला जारी है। इस बार उपभोक्ताओं के बिजली बिल में ईंधन एवं विद्युत क्रय समायोजन अधिभार यानी FPPAS में 1.44 प्रतिशत की कमी की गई है।यह अधिभार हर महीने पॉवर कंपनियों द्वारा खरीदी गई बिजली की लागत के आधार पर तय किया जाता है। पहले इसे हर दो महीने में आंका जाता था, लेकिन अब हर महीने की खपत के आधार पर नई दर तय की जाती है।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने जून माह में बिजली उत्पादन लागत में कमी दर्ज की है, जिसकी वजह से जुलाई के बिल जो अगस्त में भरना है में उपभोक्ताओं को 1.44% कम राशि देनी होगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने बताया कि यह छूट स्वचालित कम्प्यूटर प्रणाली के जरिए बिल में समायोजित कर दी जाएगी और यह अधिभार कॉलम में दर्ज रहेगी। पॉवर कंपनी के बेहतर प्रबंधन और संयंत्रों के सटीक संचालन की वजह से यह राहत संभव हुई है। पहले जहां अधिभार 12% तक भी पहुंच जाता था, अब उसमें गिरावट आने से आम जनता को वित्तीय बोझ से थोड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की यह पहल न सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी है, बल्कि यह बेहतर ऊर्जा प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version