Site icon Grand Gumber News

बिजली कटौती को लेकर बीजेपी के पूर्व मंत्री बांधी ने सरकार पर साधा निशाना।


बिलासपुर / गांव – गांव,शहर – शहर लगातार हो रही बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हो रहे है। इस पर बीजेपी के पूर्व मंत्री एवं मस्तुरी विधायक कृष्ण मूर्ति बांधी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए बयान दिया है की सरकार बिजली पहुंचाने में असफल हो गई है, प्रदेश में बिजली सरप्लस है पर मेंटेनेंस में नाकाम है, जिससे शहर से लेकर गांव तक लोग रोज परेशान हो रहे है और जगह जगह आंदोलन करने पर मजबूर है। डॉ.बांधी ने यह भी आरोप लगाया की ट्रांसफार्मर जल रहा है और सरकार के पास ट्रांसफार्मर ही नही है। सरकार ने कहा था, बिजली बिल हाफ करेंगे पर यहां तो बिजली ही हाफ हो गई।वही कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा की भूपेश सरकार ने जो किया है वह अब तक किसी सरकार ने नहीं किया है…बल्कि बिजली बिल हाफ और प्रदेश को भरपूर बिजली दिया है….रहा सवाल कटौती का तो इन दिनों पानी बरसात और आंधी तूफ़ान की वजह से तार टूट जाता है जिसके कारण बिजली बंद हो जाती है…..
Exit mobile version