Site icon Grand Gumber News

बिजली गुल के बाद बिजली बिल से परेशान अधिवक्ता पहुंचे नेहरू जोन ऑफिस, माह का 8 हजार से अधिक की बिजली बिल।

बिजली बंद की समस्या से उपभोक्ता परेशान तो है ही साथ ही मनमाने बिजली बिल वृद्धि से और भी मायूस नजर आ रहे है। गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान दिखाई देते रहे तो वही अब बिजली बिल पर बेतहाशा वृद्धि होने से और भी लोग परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नेहरू जोन अंतर्गत देखने को मिला जब पेशे से अधिवक्ता बिजली बिल लेकर नेहरू जोन पहुंचे जहाँ उन्होंने घर की बिजली खपत को लेकर बताया की उनके घर मे मीटर रीडर रीडिंग लेने कभी आता है तो कभी नहीं आता जिसकी वजह से बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि करके बिल थमाया जा रहा है। इसी तरह इस माह आठ हजार से अधिक का बिजली बिल आ जाने से घर के बजट पर असर पड़ रहा है।

Exit mobile version