Site icon Grand Gumber News

बिजली टावर में लगे 270 मीटर अल्युमिनियम तार चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।

इधर सरकंडा पुलिस ने बिजली टावर में लगे 270 मीटर अल्युमिनियम तार चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। चोरी गए तार की कीमत करीब 48 हजार रुपये थी। विभाग के कर्मचारी ने इस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसने बताया कि 33 केवी पावर ग्रिड फीडर में सप्लाई फिलहाल बंद है, जिसका फायदा उठाकर किसी ने मोपका क्षेत्र के खम्बो में लगे तार को पार कर दिया था। इस तार से बिजली की सप्लाई बिजौर, बहतराई और खमतराई होते हुए गई थी। 90 स्पॉन का करीब 270 मीटर तार किसी ने चोरी कर लिया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बहतराई में रहने वाला मुकेश साहू अपने घर की बाड़ी में बिजली का तार छुपा कर रखा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर जाकर संदेही को पकड़ा तो उसके पास से चोरी का तार बराबर हुआ, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version