Site icon Grand Gumber News

बिजली बिल बढ़ोतरी से ग्रामीण नाराज, कलेक्टर कार्यालय पहुँचे ग्रामीण हजारों के बिल से परेशान गरीब परिवारों ने जांच व राहत की मांग की

बेलतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम गतोरी और सेंदरी से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए आज कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपनी पीड़ा प्रशासन के सामने रखी। ग्रामीणों का कहना है कि झोपड़पट्टी और गरीब परिवारों पर हजारों रुपये का बिजली बिल थोप दिया गया है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि वे अधिकतर अशिक्षित हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में 50 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक के बिजली बिल चुकाना उनके लिए असंभव है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुँचीं।ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जो भी कागजात मिले, वही लेकर वे अधिकारियों से मिलने आए थे, लेकिन कलेक्टर की अनुपस्थिति में उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कटौती के साथ-साथ पानी की गंभीर समस्या से भी वे जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक खपत के आधार पर सुधार किया जाए और गरीब परिवारों को राहत प्रदान की जाए।

Exit mobile version