Site icon Grand Gumber News

बिजली विभाग के फार्म से हुई चोरी के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने तकरीबन आधे दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी।

बिजली विभाग के फार्म से हुई चोरी के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस को तकरीबन आधे दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। गौरतलब है कि अज्ञेय नगर निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार जे के अग्रवाल ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर उनके फर्म से लाखों रुपये के विद्युत सामग्रियों की चोरी होने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बीते 6 से 7 अगस्त की दरमियानी रात रिंग रोड टू गौरव पथ के उनके फार्म से एल्युमिनियम तार, एल्युमिनियम केबल, चैनल, लोहे का तार एवं अन्य विद्युत सामग्रियां गायब है। शिकायतकर्ता के शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले को भी विवेचना में लिया था वहीं चोरों की सर गर्मी से तलाश करते हुए फार्म के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे थे।

इस तरह पुलिस ने एक-एक फुटेज एकत्रित करते हुए एवं मुखबिर के बताए अनुसार एक एक आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों से चोरी का एल्युमिनियम तार, एल्युमिनियम केबल, चैनल, लोहे का तार एवं अन्य सामग्रियां बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में संलिप्त एक महिला कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सारे आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही चोरी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Exit mobile version