19.8 C
Bilāspur
Thursday, March 5, 2026
spot_img

बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल, नेहरू नगर और सेंदरी डिविजन के अधिकारियों का तबादला,शिकायतों के बाद सख्त कदम, कामकाज में कसावट लाने की कवायद तेज

बिजली विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। नेहरू नगर डिवीजन के कार्यपालन यंत्री सईद मुख्तार को तोरवा डिवीजन भेजा गया है, जबकि उनकी जगह भारत भूषण नेताम को नेहरू नगर डिवीजन का प्रभार सौंपा गया है। नेताम अब तक ग्रामीण सर्कल कार्यालय में पदस्थ थे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह फैसला कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।सेंदरी डिवीजन के सहायक अभियंता भूपेश साहू को चांपा स्थानांतरित कर दिया गया है। उन पर जनता और जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार लापरवाही और उदासीनता की शिकायतें मिल रही थीं। गौरतलब है कि भूपेश साहू का 15 मई को पथरिया तबादला किया गया था, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।कोर्ट ने फैसला विभागीय विवेक पर छोड़ा और अब उन्हें चांपा भेजा गया है।सईद मुख्तार का तबादला उस वक्त सुर्खियों में आया, जब संभागीय कमिश्नर सुनील जैन ने विभागीय बैठक में बिजली विभाग के चेयरमेन डॉ. रोहित यादव के सामने शिकायत की,,कि मुख्तार उनका फोन तक रिसीव नहीं करते। सवाल उठे कि जब अधिकारी वरिष्ठ अफसरों के कॉल नजरअंदाज करते हैं, तो आम नागरिकों की समस्याओं पर कैसे ध्यान देंगे।इसके अलावा तोरवा अधीक्षण यंत्री कार्यालय में पदस्थ प्रीति ईरानी साव को तिफरा सर्किल कार्यालय भेजा गया है।विभाग में 15 मई को भी तीन सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया था। अब देखना होगा कि इन तबादलों के बाद बिजली विभाग की सेवाओं में वांछित सुधार दिखाई देता है या नहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles