Site icon Grand Gumber News

बिजली सब स्टेशन छत्तीसगढ़ को बिजली आपूर्ति में नई मजबूती, ट्रांसमिशन परियोजनाओं का सफल चार्जिंग

इस प्रक्रिया के अंतर्गत तीन प्रमुख ट्रांसमिशन तत्वों को जोड़ा गया, जिसमें 220/132 केवी सबस्टेशन मुंगेली से 132/33 केवी सबस्टेशन तखतपुर तक दूसरी सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का सफल चार्जिंग कार्य किया गया। कुल 36.2 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर 6.87 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे 78 ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विद्युत आपूर्ति के साथ वोल्टेज प्रोफाइल में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।दूसरे और तीसरे सर्किट को सुचारू रूप से जोड़ने के लिए मुंगेली व तखतपुर सबस्टेशनों में एक-एक फीडर का निर्माण और चार्जिंग कार्य भी पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर के. घाटे, कार्यपालक निदेशक सबस्टेशन, इंजी. एस. के. दुबे, एडिशनल चीफ इंजीनियर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी जैसे एसई गौतम केनार, ईई जी.आर. जायसवाल, इंजी. सफात खान, तमेश्वर सिंह, जे.एल. उरांव, एई गजेन्द्र सोनी, वर्षा कुर्रे, बजरंग विश्वकर्मा, मोहन देवांगन आदि मौजूद रहे।यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में इस तरह की परियोजनाएं और तेजी से आगे बढ़ेंगी और छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संरचना देशभर में मिसाल बनेगी।

Exit mobile version