Site icon Grand Gumber News

बिरकोना में चला बुलडोजर: 10 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण…

बिरकोना इलाके में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इस जमीन पर 23 लोगों ने सालों से कब्जा जमाकर पक्के मकान बना लिए थे। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व अमला और पुलिस बल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इससे पहले सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। प्रशासन ने 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी कर खुद से कब्जा हटाने का मौका दिया, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद कार्रवाई करनी पड़ी।इस कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जोन कमिश्नर और अन्य अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिन 23 लोगों के मकान तोड़े गए, उनमें विकास, पूनम पांडेय, प्रमीला यादव, पोस्टमेन साहू, राजकुमार शुक्ला समेत अन्य नाम शामिल हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी और राजस्व विभाग इस दिशा में बिना किसी दबाव के सख्ती से कदम उठाता रहेगा।

Exit mobile version