Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी में बाइक स्टंट कर यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां।

बिलासपुर अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी में बाइक स्टंट कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए छात्र यातायात नियमों को ताक पर रखकर कैंपस में किया जा रहा है बाइक स्टंट। बाइक स्टंट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि स्टंट करने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

31 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह के तैयारी के बीच बाइक कंपनी ने अपनी प्रदर्शनी अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी के परिसर में लगाई है। जिसमें अनुशासन का पाठ पढ़ने वाले अटल बिहारी वाजपेई यूनिवर्सिटी में खुले आम अनुशासनहीनता किया जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर बाइक स्टंट में शामिल हो रहे हैं। और बाकी छात्र-छात्राएं स्टंट करने वालों को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं जिसको देखकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन भी मौन है।

Exit mobile version