Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर आमागोहन समाधान शिविर में मुख्यमंत्री साय का संबोधन,महिलाओं और गरीबों के हक की बात

बिलासपुर के आमागोहन में आयोजित समाधान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों के आवास छीनने का काम किया और प्रधानमंत्री का नाम होने के कारण जरुरतमंदों को योजनाओं से वंचित रखा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए, जिससे प्रदेश के गरीबों को छत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह हमारी प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को उसका अधिकार मिले और उसके जीवन में बदलाव आए।उन्होंने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है, और यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने रामलला दर्शन योजना और तीर्थयात्रा दर्शन योजना की भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अब तक 22 हजार से अधिक लोग श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं और देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए भी प्रदेश सरकार व्यवस्था कर रही है अंत में उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का दोषी ठहराया और कहा कि अब भ्रष्टाचार घूसखोरी और फर्जी वाला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो रही है उन्होंने यह भी कहा कि अभी कई और भ्रष्ट अधिकारी और घोटालेबाज जेल जाएंगे।

Exit mobile version