Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव में संवाद संपर्क समिति के संयोजक धनेंद्र साहू ने प्रेसवार्ता कर पार्टी के उद्देश्य बताए।

बिलासपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव में संवाद संपर्क समिति के संयोजक धनेंद्र साहू देर शाम बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए पार्टी के द्वारा बनाई गई इस समिति का उद्देश्य बताया। धनेंद्र साहू ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं में नाराजगी स्वाभाविक है, इसे दूर करने की जिम्मेदारी दी गई है और उसे बखूबी निभाया जा रहा है।

लोकतांत्रिक रूप से पार्टी में सबकी सुनी जाती हैं और नाराजगी भी हो सकती है। जिसे मिलकर सुलझाया जा सकता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा है भारतीय जनता पार्टी सुचिता और सिद्धांत की बातें करती है लेकिन अभी ऐसा दिख नहीं रहा। देश में शायद पहली बार ऐसा होगा कि जब बड़ी संख्या में दल बदल हुए है।

Exit mobile version