Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा बना आकर्षण का केंद्र, सावन में हुई झमाझम बारिश से रिवर व्यू का दृश्य हुआ मनमोहक।

बिलासपुर की जीवनदायनी अरपा नदी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जैसा कि इन दिनों मौसम में बदलाव हुआ है। बारिश अच्छी हो रही है इस वजह से अरपा में काफी पानी आ गया है और अरपा पाटो पाट बह रही है। बिलासपुर वासियो का एकमात्र प्रिय स्थान अरपा तट है। शहर में शाम होते ही लोग अरपा किनारे आकर फोटो खिंचवाते हैं। इसके साथ ही रिवर व्यू में राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ मनमोहक दृश्य नजर आता है।

रिवर व्यू से नेहरू चौक वाली अरपा मार्ग चालू हो चुकी है। जिसकी वजह से शाम में यहां लोग अपने परिवार के साथ नदी किनारे इस मनमोहक दृश्य का आनंद उठाने पहुंचने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अरपा तट के रिवर व्यू को और व्यवस्थित कर दिया जाए तो यह बिलासपुर की सबसे प्रिय जगह बन जाएगी। जैसा कि अभी नए रोड में बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही कुछ और सुविधाएं अगर यहां पर उपलब्ध करा दी जाए तो यह सर्वश्रेष्ठ स्थान पर्यटन के लिए बन जाएगा।

Exit mobile version