स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शुरू की गई रेंट ए साइकिल योजना बदहाल और बर्बाद होती नजर आ रही है। साइकिल का उपयोग शहरवासी ना के बराबर ही कर रहे हैं। इसके साथ ही इसके लिए बनाई गई साइकिल ट्रैक पर लोग गाड़ी पार्क कर रहे हैं। कुछ लोग अपनी बिल्डिंग के मटेरियल रख रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग गुमटी और ठेले भी खोल लिए हैं। तकरीबन 2 करोड़ की योजना का डिमांड शहर में नहीं होने के कारण इस योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साइकिल ट्रैक मानो जैसे गाड़ियां पार्क करने के लिए बनाई गई है। इसके साथ ही देखा जा रहा है की साइकिल ट्रैक का इस्तेमाल साइकिलों के चलने को छोड़कर बाकी सारी चीजों के लिए किया जा रहा है। बिलासपुर में योजनाओं पर अमल तो किया जाता है लेकिन उन योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने की ओर दिशा निर्देश नहीं दिया जाता है। यही कारण है कि बिलासपुर में अधिकतर योजनाएं फेल नजर आती है। सरकार की ऐसी योजनाएं फेल होने के साथ-साथ पैसे की बर्बादी भी कर रही है। किसी भी योजना में योजना को पूर्ण करना ही नहीं होता है उसे योजना को सुचारू रूप से चलाना भी आवश्यक है। फिलहाल यह योजना फेल नजर आ रही है।





