Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर की वीआईपी कॉलोनी में चार घरों में बड़ी चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब…

सकरी थाना क्षेत्र की आसमा सिटी कॉलोनी में एक ही रात में चार मकानों में चोरी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। चोरों ने बड़ी आसानी से घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।27-28 मार्च की रात चोरों ने एक साथ चार मकान AJ-208, AJ-125, AJ-235 और AD-32 मकानों को निशाना बनाया। AJ-208 में रहने वाले उदय सुरेश राव पोहकार के घर से 49,500 रुपये की चोरी हुई। AJ-125 में सत्येंद्र त्रिपाठी के घर से 85,000 रुपये AJ-235 में सुनीता भगत के किराएदार के घर से 90,000 रुपये और AD-32 में दुर्वेश यादव के घर से 80,000 रुपये के गहने और नकदी चोरी हुई।इस वारदात में कुल 3 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति गायब हुई है।चोरों ने सभी घरों के मुख्य दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारियों को खंगालकर सोने चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब सुबह लोगों ने घरों के ताले टूटे देखे और इसकी सूचना मकान मालिकों को दी। कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं थे और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी ठीक नहीं पाई गई।गौरतलब है कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा है।जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसके बावजूद वीआईपी कॉलोनी में इतनी बड़ी चोरी की घटना पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Exit mobile version