Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के अय्यप्पा मंदिर में 41 दिवसीय मंडलम कचप्पू शुरू

बिलासपुर के भारती नगर स्थित श्री अयप्पा मंदिर में 41 दिवसीय मंडलम कचप्पू का आयोजन किया जा रहा है । शहर के मलयाली समाज के लोग बड़ी संख्या में यहां जुट रहे हैं। शनिवार से यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आरंभ हुआ। केरल से पधारे प्रवचन कर्ता अरविंदासान व्यास पीठ से कथा का प्रवचन कर रहे हैं ।इसके लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया है

वहीं महिलाओं द्वारा यहां दीप यज्ञ किया गया है ।दक्षिण भारतीय कथाकारों के कथा को सुनने बड़ी संख्या में समाज के लोग जुट रहे हैं ।इसी क्रम में रविवार को यहां विधायक अमर अग्रवाल भी पहुंचे। यहां 41 दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जो भक्त 41 दिनों का व्रत करेंगे उन्हें 18 पवन सीढ़ियां चढ़ने का मौका मिलेगा। 22 नवंबर को कथा का समापन होगा।

Exit mobile version