Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के इमलीपारा स्थित खंडेलवाल भवन में आज विश्व हिंदू परिषद की शहरी प्रखंड की जिला बैठक आयोजित।

बिलासपुर के इमलीपारा स्थित खंडेलवाल भवन में आज विश्व हिंदू परिषद की शहरी प्रखंड की जिला बैठक की गई। जिसमे सभी शहरी प्रखंडो नगर मे नये दायित्व की घोषणा की गई। इस बैठक का मुख्य उद्द्योश्य एक हिन्दू साथी जीवनदीप सिंग के साथ विगत दिनों तालापारा मे की गई मारपीट का विरोध करना था। उस व्यक्ति को रात मे उसकी गाड़ी से खींचते हुए अधमरा होते तक मारा गया। एवं उसे धमकाया गया और कहा गया की हमारे तलापारा के क्षेत्र मे ना दिखे इसका तत्काल विरोध कर जानकारी विश्व हिन्दू परिषद जिला बिलासपुर के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी गयी। जिसके बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए चारो आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य संदीप गुप्ता ने कहा कि आगे भी विश्व हिंदू परिषद अन्याय के विरुद्ध खड़ी रहेगी और डटकर मुकाबला करेगी।

Exit mobile version