Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के एक कम्युनिटी रेडियो, अरपा रेडियो द्वारा संचालित प्याऊ ने गर्मी से बेहाल लोगों की प्यास बुझाई।

कलेक्टर परिषद में नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं प्रत्याशी जिनकी सुविधाओं का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है, कलेक्ट परिषद के बाहर प्रत्याशी पानी के लिए भटकते नजर आए जहां देखा गया कि प्रत्याशियों के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं की गई थी इस दौरान यहां बहुत भीड़ लगी रही और गर्मी से बेहाल लोगों के लिए पीने के पानी तक कि व्यवस्था ज़िला प्रशासन की तरफ़ से नहीं की गई थी ऐसे समय में बिलासपुर के एक कम्युनिटी रेडियो, अरपा रेडियो द्वारा संचालित प्याऊ ने गर्मी से बेहाल लोगों की प्यास बुझाई। अरपा रेडियो की संचालक संज्ञा टंडन ने बताया कि इस प्याऊ में स्काउट गाईड के बच्चे ही पूरी व्यवस्था सम्हालते हैं और हर आने जाने वाले की प्यास बुझाते हैं।

Exit mobile version