27.7 C
Bilāspur
Thursday, February 12, 2026
spot_img

बिलासपुर के छात्र का रिपब्लिक डे कैंप के लिए चयन, शहर और स्कूल का बढ़ाया मान, चार माह के कैंप के बाद लौटे छात्र का रेलवे स्टेशन और स्कूल में भव्य स्वागत

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से हर वर्ष पब्लिक कैंप और रिपब्लिक डे कैंप का आयोजन किया जाता है। इन कैंपों के माध्यम से विद्यार्थियों के भीतर छिपी देशभक्ति, नेतृत्व और अनुशासन की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष बिलासपुर से तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप के लिए किया गया था। इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 का एक छात्र भी शामिल रहा।चयनित छात्र ने करीब चार महीने तक रिपब्लिक डे कैंप में भाग लिया, जहां उसने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी के महत्व को न केवल समझा बल्कि उसे व्यवहार में भी उतारा। कैंप के दौरान छात्र ने विभिन्न गतिविधियों, परेड अभ्यास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।मंगलवार को कैंप से लौटकर जैसे ही छात्र बिलासपुर पहुंचा, रेलवे स्टेशन पर उसका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद छात्र अपने विद्यालय पहुंचा, जहां स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने फूल-मालाओं से उसका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्र की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसे राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles