Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के बहतराई खेल स्टेडियम में आयोजित आमसभा को उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने करीब 19 मिनट जनता को संबोधित किया।

बिलासपुर के बहतराई खेल स्टेडियम में आयोजित आमसभा को उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने करीब 19 मिनट संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो वही कांग्रेस की जमकर आलोचना की। तेज गर्मी और शहर से बाहर आयोजित कार्यक्रम के बावजूद भी पूरा स्टेडियम खचाखच भरा नजर आया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और बिलासपुर के आम मतदाताओं का भी मानना है कि इस सभा के बाद पहले से ही मजबूत भाजपा की स्थिति और भी बेहतर हो गई है। लोगों ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट और देश में 400 से अधिक सीट जीतने की उम्मीद जताई। ऐसे भी कई लोग थे जिनका वर्षों पुराना सपना था योगी जी को प्रत्यक्ष देखने का। उनका यह सपना इस तरह से पूरा हुआ।

Exit mobile version