Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के रिवर व्यू के पास सड़क पर एक बहुत बड़ा गड्ढा जो सड़क निर्माण में अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच हुए बंदरबांट की गवाही देते और हादसे को न्योता देते हुए।

गुणवत्ता विहीन सरकारी निर्माण कार्यों की सच्चाई गाहे-बगाहे सामने आ ही जाती है। सड़क निर्माण में अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच हुए बंदरबांट की गवाही देते इस बड़े से गड्ढे को बिलासपुर के आने जाने वाले शख्स देख रहे हैं और भ्रष्टाचार को कोष रहे हैं। बिलासपुर के रिवर व्यू के पास सड़क पर एक बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है जबकि इस रास्ते पर भारी वाहनों की आवाजाही भी नहीं है। बीच सड़क पर हुए इस बड़े खतरनाक गड्ढे से सरकारी भ्रष्टाचार की झलक तो दिखाई रही है आने जाने वालों के लिए भी यह खतरे का सबक बना हुआ है इस गड्ढे में गिरकर कभी भी किसी को चोट लग सकती है जान माल के नुकसान का संदेह बना हुआ है।

Exit mobile version