Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के सभी वार्डों में आयुष्मान भारत योजना शिविर वार्ड क्रमांक छः यदुनंदन नगर में हुआ शिविर का आयोजन

बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देना है। इस योजना के तहत कार्ड नवीनीकरण और नए कार्ड बनवाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक छः यदुनंदन नगर में शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने भाग लिया।

शिविर में उपस्थित बुजुर्गों ने योजना का लाभ उठाने हेतु फॉर्म भरे और अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजीयन कराया। शिविर के दौरान वार्ड की पार्षद सीमा संजय सिंह ने उपस्थित रहकर बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं और उन्हें उचित सलाह दी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र बुजुर्गों को योजना का लाभ आसानी से प्राप्त हो। पार्षद पूरे समय शिविर में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करती रहीं। शिविर में शामिल बुजुर्गों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं, ऐसे में यह योजना उन्हें बड़ी राहत प्रदान कर रही है।

Exit mobile version