Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के सिरगिट्टी, तालापारा, जरहाभाठा बस्ती समेत कई इलाकों में पानी की समस्या, टैंकर के पानी से घरों में जल की पूर्ति संभव नहीं।

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बिलासपुर में पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। लोगों को जरूरी कामों के लिए नल से उपलब्ध होने वाला पानी दिनों दिन कम मिल रहा है। लगातार कई इलाके पानी की समस्या की चपेट में आते जा रहे हैं। बिलासपुर शहर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है बिलासपुर शहर की आबादी का अधिकांश हिस्सा आज भी ऐसे क्षेत्रों में निवास करता है। जहां पर पानी की सप्लाई सरकारी नलों के द्वारा होती है। गर्मी का मौसम आते ही ये नल धोखा दे जाते हैं और इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग पानी की समस्या से लगातार परेशान होते रहते हैं। इन दिनों बिलासपुर के कई क्षेत्रों में इस तरह की स्थिति बनी हुई है।

देखा गया कि बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से ग्रस्त हैं। एक पानी का टैंकर उनकी पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। जिससे रहवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर नल में पानी का फोर्स कम होने के कारण कई इलाकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है और इन इलाकों में रहने वाले लोग लगातार परेशान हो रहे हैं। बिलासपुर के सिरगिट्टी, तालापारा, जरहाभाठा बस्ती समेत कई इलाकों में इस तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।

Exit mobile version