Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के सेजेस लाला लाजपत राय स्कूल सहित कई स्कूलों में शुक्रवार को मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

गर्मी की छुट्टी खत्म होने के उपरांत 26 जून से स्कूलों में प्रवेश प्रारम्भ हो गए। 26 जून को ही शाला प्रवेश उत्सव मनाने जिला शिक्षा अधिकारि ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए, उसको बावजूद भी कुछ स्कूलों में उसी दिन शाला प्रवेश नहीं कराया गया,जबकि शिक्षा अधिकारी ने कहा था कि सभी शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने प्रेरित करें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसलिए कुछ स्कूलों में 26 जून को बच्चे ही नहीं आए इसके चलते दो दिनों बाद शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है, सेजेस लाला लाजपत राय स्कूल सहित कई स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव शुक्रवार को मनाया गया। जहाँ सभी नवप्रवेशी स्कूली छात्राओं का तिलक लगाकर और ताली बजाकर स्वागत किया। प्रवेशोत्सव में अभिभावक स्कूल के शिक्षक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version