Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर के स्कूल – कॉलेजों में ध्वजारोहण कर देवकीनंदन चौक भारत माता प्रतिमा के सामने सनातन सेना ने किए प्रसाद वितरण।

स्वतंत्रता दिवस पर एक तरफ जहां शासकीय, अर्ध शासकीय एवं निजी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज आदि में ध्वजारोहण किया गया तो वही सभी कॉलोनी, मोहल्ले, सोसाइटी, समितियो द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए तिरंगा फहराया गया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर देश के अमर शहीदों का इस दिन स्मरण किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी बिलासपुर के देवकीनंदन चौक भारत माता प्रतिमा के सामने सनातन सेना द्वारा पारंपरिक बूंदी सेव, मिष्ठान का वितरण कर अपने देश प्रेम की अभिव्यक्ति दी गई।

Exit mobile version