Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को दबोचा,साइबर टिप लाइन से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान माखन दास महंत के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस को साइबर टिप लाइन से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि माखन दास महंत ने नाबालिग का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की।कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर इस तरह की अश्लील गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत दें ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके।

Exit mobile version