23.3 C
Bilāspur
Thursday, March 26, 2026
spot_img

बिलासपुर को नई सौगात: स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों में तेजी

बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर सजाने का काम पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है। फल स्वरुप बिलासपुर में डेवलपमेंट देखा जा रहा है। नई-नई चीजों का विकास हो रहा है। लोगों को नई-नई सुविधा दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा काम किया जा रहा है। बिलासपुर शहर को जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है। जल्द ही लोगों को यातायात के क्षेत्र में सुविधा देखने को मिलेगी। संजय तरन पुष्कर के पास स्टेडियम जल्दी चालू होने वाला है। इसके साथ ही मल्टीपरपज स्कूल के पास स्थित मिनी स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। जिसमें लोगों को सुविधा मिलेगी। नए पुल का निर्माण कार्य जारी है जो कि जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। जिससे लोगों को आने-जाने की सुविधा प्राप्त होगी। और पुल के उस पार से इस पार आने में कम दूरी तय करनी होगी। बिलासपुर में जल्दी लोगों को नई-नई सुविधा प्राप्त होने वाली है। इसके साथ ही गली मोहल्ले के सड़क निर्माण के कार्य भी निगम द्वारा किए जा रहे हैं। बिलासपुर में विकास के कार्य अब दिखने लगे हैं। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार का कहना है कि निर्मित सुविधाओं का वर्षों तक लाभ मिलता रहे इस उद्देश्य को केंद्र में रखकर कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles