Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर गांधी चौक से कोतवाली चौक तक पुलिस और नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दी सख्त हिदायत।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक बार फिर से पुलिस और नगर निगम की टीम ने गांधी चौक से लेकर सिटी कोतवाली थाना तक बेजा कब्जा धारियों पर कार्यवाही करते हुए कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान सड़क घेरकर और सड़क किनारे लगने वाले ठेले खोमचों को भी जब्त किया गया। शहर की सभी सड़को को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत सोमवार की सुबह से ही बिलासपुर की सड़को पर एक बार फिर अतिक्रमण और पुलिस की टीम ने शहर के सड़कों पर कार्रवाई की।

जानकारी मिली कि नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण शाखा और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गांधी चौक से सिटी कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। जहाँ सड़क पर रखे अवैध बोर्ड और ठेलो गुमटीयो सहित अन्य समानो पर कार्यवाही हुई, साथ ही साथ सख्त हिदायत भी दी गई कि इस तरह सड़को को जाम ना करें अन्यथा अब और भी ज्यादा सख्ती बरती जायगी।

Exit mobile version