Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर जिला उद्योग संघ ने एक बार फिर से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल सलूजा को सौंपी।

बिलासपुर जिला उद्योग संघ ने एक बार फिर से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल सलूजा को सौंप दी है। दरअसल इसको लेकर रविवार की रात सीएमडी चौक स्थित जिला उद्योग भवन में उद्योग संघ की ओर से आवश्यक मीटिंग आयोजित की गई थी। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जिला उद्योग संघ ने फल एवं सब्जी मंडी अध्यक्ष अनिल सलूजा को निर्विरोध अध्यक्ष चुनकर दूसरी बार जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों के लिए आगामी दिनो में कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश और जिले के दिग्गज उद्योग संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version