Site icon Grand Gumber News

*बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम की 26 जनवरी के उपलक्ष्य में अवैध हथियार विस्फोटक सामग्री स्टेशन परिसर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही*

बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम की 26 जनवरी के उपलक्ष्य में अवैध हथियार विस्फोटक सामग्री स्टेशन परिसर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्यवाही श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश पालन में* श्रीमान एस आर पी रेल रायपुर महोदय के निर्देश से 26 जनवरी की उपलच्छ के दौरान आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग तथा स्टेशन परिसर में पेट्रोलिंग के समय मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान उप.पु.अधि. महोदय के मार्गदर्शन पर जी आर पी एंटी क्राइम टीम बिलासपुर द्वारा आज दिनांक 25/01/2024 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर के प्लेट फ़ार्म नंबर 2-3 हावड़ा छोर में बैठा एक व्यक्ति नाम-गोपाल सिंह पिता-विष्णु साहनी उम्र 31 वर्ष पता-मथुरा उत्तरप्रदेश के पास 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा अवैध रूप से उड़ीसा से उत्तरप्रदेश परिवहन कर रहा था जिसकी क़ीमत लगभग 200000/रू आकी गई हैं जी.आर.पी.थाना बिलासपुर के अप.क्र.13/2024 धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदानथाना प्रभारी बिलासपुर स्टाफ़ जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक ,लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी मन्नु प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version