Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा समय पर कराने की तैयारी, पेयजल मुद्दा रहेगा प्रमुख, हर 2 महीने में आयोजित होती है सामान्य सभा पार्षद रखते हैं अपनी समस्या

नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा प्रत्येक दो माह में आयोजित किए जाने का प्रावधान है, लेकिन पिछले कुछ समय से यह तय समय पर नहीं हो पा रही थी। अब निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा सामान्य सभा को नियमित रूप से आयोजित करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में अगले महीने के दूसरे सप्ताह में सामान्य सभा आयोजित किए जाने की योजना पर काम चल रहा है।बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में गर्मी का मौसम शुरू हो जाएगा, ऐसे में हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर के पहाड़ी और बाहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले सकती है। इसे देखते हुए इस बार की सामान्य सभा में पेयजल का मुद्दा सबसे प्रमुख रहने की संभावना है। पार्षद अपने-अपने वार्डों में जल आपूर्ति, हैंडपंप, पाइपलाइन विस्तार और टैंकर व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सभा में रखेंगे।इसके अलावा आने वाले समय में बिलासपुर शहर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को गति देने की आवश्यकता है। इन परियोजनाओं से जुड़े प्रस्ताव सामान्य सभा में रखे जाएंगे, जिन्हें स्वीकृति के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। नगर निगम सभापति का कहना है कि सामान्य सभा में सभी पार्षदों को अपनी बात रखने और वार्ड की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा, ताकि ठोस समाधान निकाला जा सके।

Exit mobile version