Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर नगर निगम में भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष, संतोषी बघेल उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त

बिलासपुर नगर निगम में निगम चुनाव के बाद पहला सामान्य सभा संपन्न हुआ।लेकिन विपक्ष की ओर से किसी को भी सदन में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति की घोषणा नहीं किए जाने से सामान्य सभा बिना नेता प्रतिपक्ष के ही संपन्न हुआ।लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने बुधवार देर शाम छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के नामों का ऐलान कर दिया।बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के लिए भरत कश्यप के नाम पर सहमति प्रदान की गई है।वही उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी रामा बघेल को बनाया गया है।अब ये दोनों सामान्य सभा में अपने पार्टी और पार्षद सहयोगी के साथ शहर के जनहित को मुद्दे को पटल में रखकर उसके समाधान का प्रयास करेंगे।नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद पार्षद भरत कश्यप ने कहा कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है।और वे इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।उन्होंने बताया कि शहर में व्याप्त समस्याओं को दूर करने वे लगातार महापौर और सम्बंधित विभाग के चेयरमैन और अधिकारियों से चर्चा करेंगे।वही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन के माध्यम से उसे पूरा भी करेंगे।जिससे शहर में सुविधाओं का विस्तार जारी रहे।

Exit mobile version