Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर नौकरी की तलाश में आए दंपति भुवनेश्वर दास मानिकपुरी और उसकी पत्नी निशा के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपी रोशन खान को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दल्ली राजहरा से बिलासपुर नौकरी की तलाश में आए दंपति के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने टपरी में भोजन पकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है।

बिलासपुर जिले में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है। खासकर बात की जाए शहरी थाना क्षेत्र की तो थाना तोरवा अंतर्गत चोरी, लूटपाट, मारपीट और चाकू बाजी जैसी घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। इसी तरह बुधवार की सुबह फिर से मारपीट कर लूटपाट की शिकायत दर्ज कराते हुए दल्ली राजहरा के दंपत्ति थाना तोरवा में नजर आए।

पीड़ित पक्ष ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि भुवनेश्वर दास मानिकपुरी और उसकी पत्नी निशा दल्ली राजहरा से सोमवार की सुबह 5:30 बजे एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर बिलासपुर दोपहर लगभग 1:30 बजे पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने बताया कि वे लोग दल्ली राजहरा से काम की तलाश में बिलासपुर पहुंचे थे। वे काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी तरह यह लोग मंगलवार की रात तकरीबन 11:30 बजे बुधवारी बाजार के पीछे टपरी भोजनालय के पास सो रहे थे। तभी टपरी में खाना बनाने वाले रोशन खान ने इनके साथ मारपीट करते हुए इनके पास रखे नगद 4000 रुपये लूट लिया और 2 हजार रुपये कीमती एक चश्मा भी लूट लिया। पीड़ित दम्पत्ति इसकी जानकारी देने थाना तोरवा पहुंचे। जहां इनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version