Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पहुंचे इसरो के रिटायर्ड साइंटिस्ट, आर्टिफिशियल सैटेलाइट की दी जानकारी…

मौजूदा समय में जिस तरह से अंतरिक्ष में सेटेलाइट के माध्यम से विभिन्न नए अविष्कार देखे जा रहे हैं। उसे बच्चों को भी अवगत होना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को व्यापार विहार स्थित सेंट जेवियर स्कूल में अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले आर्टिफिशियल सैटेलाइट के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर इसरो के रिटायर्ड साइंटिस्ट बी सुब्रमण्यम को आमंत्रित किया गया था। क्योंकि उन्होंने करीब 38 सालों तक इसरो में अपनी सेवा दी और अब वे विद्यार्थियों को बच्चों को आर्टिफिशियल सैटेलाइट जो स्पेस में भेजा जाता है, वह किस तरह से काम करता है, वह किस तरीके से सिग्नल भेजता है और उन सिगनलों को हम किस तरह से रिसीव करते हैं फिर उसे हम रिकॉर्ड करके कैसे जानकारी प्राप्त करते हैं। इस संबंध में बारीकी से जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रहे हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया और एक आर्टिफिशियल सैटेलाइट जो स्पेस से बिलासपुर के ऊपर से गुजर रही है। उसे सैटेलाइट को ट्रैक कर रहे हैं और उसे हम सिग्नल रिसीव कर रहे हैं। बिलासपुर मैं स्कूल के विद्यार्थियों को यह जानकारी देने की कोशिश न सिर्फ उनके व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण होगी बल्कि उनका भविष्य में भी इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। स्कूल स्तर पर इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते है।

Exit mobile version