Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस अलर्ट: गणेशोत्सव पर विशेष निगरानी, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

दुर्ग के गणेश पंडाल में हुई खूनी संघर्ष के बाद तीन सगे भाइयों के हत्या के बाद बिलासपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।बिलासपुर में भी ऐसी कोई घटना ना हो इसके लिए एसपी रजनेश सिंह ने सभी राजपत्रित अधिकारियों की मीटिंग लेकर गणेश पंडालों की विशेष रूप से मोनिटरिंग करने निर्देशित किया है।इसके बाद जिले के राजपत्रित अधिकारियों ने भी एसपी के आदेशों का पालन करते हुए सभी थानेदारों को गणेशोत्सव समिति की बैठक लेकर पंडालों में एवं आसपास के क्षेत्र में गणेश का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हिदायत देने निर्देश किया ।इतना ही नही बिलासपुर जिले में वित्सर्जन को लेकर भी गाइड लाइन जारी की गई है।गणेश जी के वित्सर्जन में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।यदि नियमों का उल्लंघन करते कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।गौरतलब हो कि दुर्ग के नंदिनी खुंदनी के पास लगे गणेश पंडाल के पास डीजे पर नाचते समय धक्का लगने की मामूली सी बात खूनी संघर्ष में बदल गई।करीब 20 युवकों ने दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की हत्या कर दी।हालांकि इसमें पुलिस ने 15 युवकों गिरफ्तार कर लिया है।इसी के मद्देनजर प्रदेश सहित बिलासपुर जिले में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है और ऐसी घटना ना हो उसके लिए सारी तैयारियां भी कर ली गयी है।

Exit mobile version