Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस का अवैध शराब के कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहारतीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता

बिलासपुर जिले में अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसने पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा थाना क्षेत्र में मुरूम खदान अशोक नगर में अवैध रूप से शराब बेच रही शारदा गौरहा को पुलिस ने दबोच लिया।आरोपिया के कब्जे से 75 पाव देशी प्लेन शराब जिसकी कीमत करीब 6000 रुपये है, बरामद की गई। वहीं, चकरभाठा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कुलदीप टंडन को पकड़ा गया, जिसके पिट्ठू बैग से 50 पाव देशी प्लेन और 5 पाव गोवा शराब कुल कीमत 4500 रुपये बरामद कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

इधर हिरी थाना क्षेत्र में ग्राम बोड़सरा मोड़ के पास आरोपी हुकलाल कौशिक को 20 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से शराब के अलावा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की। तीनों मामलों में आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों की निगरानी में की गई इन कार्रवाईयों से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version