Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा वार, तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार 34 ग्राम हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट में ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिलासपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना चकरभाठा एवं ACCU बिलासपुर की संयुक्त कार्रवाई में हिर्री माइंस–तिलक नगर क्षेत्र से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों पर बेचते थे।पुलिस के अनुसार, जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर NDPS एक्ट के तहत 7 मामलों में कार्रवाई करते हुए 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन और 2 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को जिले में पनपने नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version