Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार,अवैध महुआ शराब के खिलाफ चार थानों में छापेमारी, कई गिरफ्तार

थाना चकरभाठा, पचपेड़ी और कोटा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 189 लीटर महुआ शराब जब्त की। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाया गया।चकरभाठा थाना में 3 आरोपियों संजू भारद्वाज, सुभाष भारद्वाज और अजय लहरें के कब्जे से 150 लीटर महुआ शराब जप्त हुई। आरोपियों ने नदी किनारे हाथ भट्ठी लगाकर शराब का निर्माण कर रखा था। वहीं, पचपेड़ी थाना में विनोद पाटले और चंद्र प्रकाश रात्रे से 20 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।कोटा थाना में दिलहरण मार्को और जवार केंवट को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध निगरानी और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Exit mobile version