Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई,कुदुदंड में मारपीट करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, तारबाहर में 3 चाकूधारी दबोचे…

बिलासपुर :- स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर पुलिस ने अलग-अलग थानों में त्वरित कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने कुदुदंड क्षेत्र में मारपीट कर अशांति फैलाने वाले 6 युवकों को पकड़ा, वहीं तारबाहर पुलिस ने अवैध चाकू रखने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।कुदुदंड मवेशी रोड पर 15 अगस्त को बैठने की बात पर हुए विवाद में युवकों ने आपसी झगड़े के साथ एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी थी। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शनि यादव, अवि यादव, वैभव होलकर, नवीन तिवारी, आकाश राव और सुजल श्रीवास को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।इसी दौरान थाना तारबाहर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान राजू साहू, आयुष गुप्ता और राजा उर्फ प्रशांत श्रीवास को बटनदार चाकू के साथ दबोच लिया। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने साफ किया है कि शांति-व्यवस्था भंग करने वालों और हथियारबंद बदमाशों पर लगातार सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version