Site icon Grand Gumber News

बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट और नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा तीन दिन के विशेष अभियान में 174 चालान और 46 शराब पीकर वाहन चलाने के प्रकरण दर्ज

बिलासपुर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 22, 23 और 24 नवंबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 174 वाहन चालकों पर बिना हेलमेट चलाने पर चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 46 मामलों में धारा 185 एमवी एक्ट के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कानूनी प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, क्योंकि जिम्मेदार व्यवहार ही सुरक्षित यातायात की नींव है।

Exit mobile version